Menu

Friday 17 June 2016

बालों को रिंगलेट्स लुक देने के टिप्स

आप हेयर स्ट्रेटनिंग, बान्डिंग या पर्मिंग से बोर हो चुकी हैं, तो परेशान ना हों | बालों के फैशन में इन दिनों एक नया स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है | ये है रिंगलेट्स हेयर स्टाइल | वैसे, रिंगलेट्स कर्लस व टेंड्रिल्स से काफी मिलते-जुलते हैं | हालांकि यह वेस्ट में तो पहले से ही पॉपुलर है, लेकिन अब अपने यहां भी डिमांड में है | इसकी वजह है कि भारतीय महिलाओं के बाल कम ही धुंघराले होते हैं, जबकि लड़कियों को यह खासे लुभातें हैं | फिर इस हेयर स्टाइल से आप अपनी पूरी पर्सनैलिटी तक चेंज कर सकते हैं |

रिंगलेट्स में वैराइटी

अगर आप रिंगलेट्स करवाने के मूड में हैं, तो इसमें आपको खूब वैराइटी मिल जाएगी | इन दिनों सॉफ्ट स्पायरल, टॉन्ग सेटिंग, हार्ड पर्म, वेट लुक पर्म, बॉटम कलर्स, पर्मानेंट ब्लो ड्रायर, टेक्सचर रिंगलेट्स व आउट कर्ल पर्म वगैरह काफी डिमांड में हैं | हालांकि इस साल रिंगलेट्स स्पाइरल मैगी व हार्ड रिंगलेट्स आउट हैं | अगर आप ट्रेंड के मुताबिक रिंगलेट्स करवाना चाहती हैं, तो सॉफ्ट वेट व वेवी रिंगलेट्स करवा सकती हैं |

टाइम व पैसा

रिंगलेट्स टेंपरेरी व पर्मानेंट, दोनों मोड में बनवाए जा सकते है । अगर आप टेंपरेरी रिंगलेट्स करवाना चाहती हैं, तो इन्हें करवाने में 1 घंटा लगेगा | वहीं पर्मानेंट रिंगलेट्स करवाने में 3 से 4 घंटे लगते हैं । अगर आप टेम्परेरी रिंगलेट्स करवाना चाहते हैं, तो उस पर 450 से 650 रुपये तक खर्च होंगे | वहीं पर्मानेंट रिंगलेट्स पर 1500 रुपये से 5500 रुपये तक खर्च होते है | वैसे, रिंगलेट्स करवाने का खर्च बालों की लेंथ पर डिपेंड करता है | रिंगलेट्स से आपको सॉफ्ट व क्यूट लुक मिलता है और इससे आपकी पूरी पर्सनैलिटी बिल्कुल डिफरेंट लगने लगती है | अगर आप पार्टी या किसी फक्शन में जाने के लिए सोच रही हैं, तो रिंगलेट्स ट्राई कर सकती हैं | दरअसल, रिंगलेट्स साड़ी, लहंगे व गाउन पर खूब जंचते हैं | वेट रिंगलेट्स में नॉन स्टिक ऑयली, लीवइन कंडिशनर वगैरह यूज किया जाता है | इससे आपके रिंगलेट्स हमेशा वेट लुक में नजर आते हैं और आपको मिलती है फ्रेश अपील |

रिंगलेट्स केयर

चूंकि रिंगलेट्स हेयर स्टाइल में हार्ड केमिकल यूज जाते हैं, इसलिए बाल रूखे व बेजान हो जाते हैं | इससे बचाने के लिए आप बालों की कंडिशनिंग पर पूरा ध्यान दें |

रिंगलेट्स करवाने के बाद बालों को समय – समय पर कॉम्ब करते रहें |

रिंगलेट्स बनवाते समय ध्यान रखें कि इसके लिए जो भी केमिकल यूज किया जाए, वह अच्छी कंपनी का हो |

रिंगलेट्स टेक्सचर

आप रिंगलेट्स बनाने का प्लान कर रही हैं, तो सबसे जरूरी है कि आप रिंगलेट्स के टेक्सचर जान लें | इसमें कई टेक्सचर हैं, जैसे क्रपिंग, स्पाटल व कैटरीना कैफ के सॉफ्ट लुक वाले रिंगलेट्स | रोलर के टेक्सचर के मुताबिक बालों के रिंगलेट्स बनते हैं | जाहिर है, इसमें

रोलर की चौड़ाई व मोटाई बहुत मायने रखती है |

यूनिसेक्स लुक

मजेदार बात यह है कि रिंगलेट्स हेयर स्टाइल गर्लस व बॉयज दोनों के बीच हिट हैं | जहां लड़के अपने कंधे के बालों को हल्की रिंग शेप में करवा रहे हैं, वहीं कॉलेज गोइंग गर्लस को शॉर्टस व स्कर्ट के साथ यह लुक बहुत भा रहा है | यानी यह यूनीसेक्स लुक है, जिसे लड़के व लड़कियां दोनों फॉलो कर सकते हैं | लड़के ज्यादातर पिन रिंगलेट्स बनवाना ही पसंद करते हैं | इसमें बालों परपिन रोलर्स लगाए जाते हैं, जिससे बालों की शेप नूडल्स की तरह हो जाती है |

रिंगलेट्स व हेयर स्टाइल

लड़कियां रिंगलेट्स को स्टेप कट, यू कट , स्ट्रेट, लेयर कट वगैरह हेयर स्टाइल पर बनवा सकती हैं | रिंगलेट्स हमेशा मीडियम व लॉन्ग लेंथ वाले बालों में ही बनवाने चाहिए, क्योंकि रिंगलेट्स बनवाने के बाद बालों की लेंथ आधी हो जाती है | वहीं लड़के स्पाइक व स्ट्रेट हेयर कट में रिंगलेट्स बनवा सकते हैं | अगर आपका फेस हैवी है, तो आप लाइट व सॉफ्ट रिंगलेट्स बनवाएं | वहीं पतले फेस वालों पर पीछे के बालों में रिंगलेट्स सूट करते हैं |

No comments:

Post a Comment