Menu

Friday 17 June 2016

त्वचा के लिए घरेलू फेस मास्क


अंकुरित गेंहू का मास्क: आधा चम्मच अंकुरित गेहूं, आधा चम्मच जौ का आटा, एक चम्मच जैतून का तेल व एक चम्मच तजि मलाई,मिलाकर पेस्ट बनाएं| अब चेहरे पर लगाकर, पंद्रह मिनट बाद धो लें|

यीस्ट मास्क (तैलीय त्वचा के लिए) : एक चम्मच ब्रेवर्स यीस्ट में दो चम्मच दही डालकर लगाएं। सूखने पर गुनगुने गर्म पानी से धो लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धोकर पोंछ लें।

कुकुंबर मास्क (सुस्त व थके चेहरे के लिए) : आधा कप पिसे खीरे में एक अंडे की सफेदी व दो चम्मच दूध पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएँ। चेहरे पर लगाकर बीस मिनट तक रहने दें। गुनगुने गर्म पानी से धोकर पुनः ठंडे पानी से चेहरा धोएँ व पोंछ लें।

एग मास्क : एक अंडे में नींबू का रस या एक चम्मच शहद मिलाकर त्वचा पर लगाएँ। पंद्रह मिनट बाद धो लें। अगर त्वचा शुष्क है, तो शहद मिलाए। यदि त्वचा तैलीय है, तो नींबू का रस मिलाए।

सर्दियों में उपयोगी मास्क : एक चम्मच ब्रेवर्स यीस्ट में दो चम्मच शुद्ध पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। लगाने के पंद्रह मिनट बाद हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें।

हनी मास्क : एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच शहद, एक चम्मच गुलाब जल व दस बूंद संतरे का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर बीस मिनट बाद धो लें।

जई के आटे का मास्क (तैलीय त्वचा के लिए) : एक चम्मच जई के आटे में आधा चम्मच नींबू का रस व तीन चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर बीस मिनट बाद धो लें।

अंजमोदा मास्क (मिश्रित त्वचा के लिए) : एक शाखा अंजमोदा की पत्तियों को पीसकर उसके रस में एक चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे पर लगाएँ बीस मिनट बाद सूखने पर चेहरा धो लें।

No comments:

Post a Comment